Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 May 2025 · 1 min read

राज्य और राजधनियाँ

यू. पी. की है लखनऊ, MP की भोपाल।
महाराष्ट्र की मुम्बई, मणिपुर की इम्फाल।।
तमिलनाडु की चेन्नई, मेघालय की शिलांग।
नागालैण्ड की कोहिमा, तेलंगाना, हैदराबाद।।

हरियाणा, पंजाब की, चंडीगढ़ राजधानी।
जयपुर, राजस्थान की, गुलाबी नगरी सुहानी।।
कर्नाटक की बेंगलुरु, गुजरात की गांधीनगर।
आंध्र की है अमरावती, और असम की है दिसपुर।।

ओडिशा की भुवनेश्वर, छत्तीसगढ़ की रायपुर।
गोवा की पणजी सुनो, अरुणाचल प्रदेश-ईटानगर।।
त्रिपुरा की अगरतला, मिजोरम की आइजोल।
केरल की तिरुवनंतपुरम, सिक्किम की गंगटोक।।

झारखण्ड की राँची है, कोलकाता वेस्ट बंगाल।
हिमांचल की शिमला है, सुन्दर बेमिसाल।।
राजधानी है बिहार की, पटना नगर पुराना।
उत्तराखंड की देहरादून, राजधानी सबने माना।।

Loading...