कच्ची अमिया
कच्ची अमिया भून कर, पना बनायें खास।
गर्मी लू में भी करें, राहत का आभास।।
राहत का आभास, आम हर फल का राजा।
पौष्टिकता भरपूर,सभी की सेहत साजा।।
कहें प्रेम कविराय, बात यह समझें सच्ची।
मधुमेही हों स्वस्थ, भुनी अमिया खा कच्ची।।
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव प्रेम