- अपना काम करते जाओ -
– अपना काम करते जाओ –
————————————
तुम अपना काम करते जाओ |
जो तेरा काम है , वो कर तू
तू कभी इंतज़ार में न बैठ किसी के
दुनिया जो करती है , वो अपने लिए
जो तेरा काम है , वो कर
तुम अपना काम करते जाओ ||
ये दुनिया तुझे रोकना चाहेगी ,तू कभी रुकना मत |
तू अपने लक्ष्य पर अग्रसर रह , तुझे ज़िंदगी में एक मुकाम पाना है |
तुम अपना काम करते जाओ ||
तुझे जीतना है , ज़िन्दगी में हर संघर्ष
तू हार ना मान कभी ज़िन्दगी में , तू हमेशा संघर्ष कर
दुनिया क्या कहेगी , तू कभी ये मत सोच
तू हमेशा सत्य के लिए संघर्ष कर
तुम अपना काम करते जाओ ||
ये दुनिया तुझे लक्ष्य से भटकायेगी ,
पर तुझे भटकना नहीं , अपने लक्ष्य से ज़िन्दगी में |
ज़िन्दगी संघर्षमय होती है , सबकी ज़िन्दगी |
बस यही तुझे सच करना है , ज़िन्दगी के बारे में
तुम अपना काम करते जाओ ||
अब सिर्फ ज़िन्दगी में एक मुकाम पाना है |
बस इसलिए काम करते जाना है |
बस , तुम अपना काम करते जाओ ||