नया साल- गीत- अरविंद भारद्वाज
नया साल- गीत
दिन है आज का प्यारा
नया साल ये हमारा
नया साल ये हमारा
मन में आए नए सवाल
मिलकर खुशियां बाटेंगे
आया है नूतन साल
बारह जो बजे तो शोर मचे
जनवरी एक की और बढे
नवयुवक सारे जाग उठे
उत्सव करने सब भाग उठे
आकर खुशियां सब मनाए
नए साल का गीत भी गाए
नए साल का गीत भी गाए
और गाकर पूछे सवाल
मिलकर खुशियां बाटेंगे
आया है नूतन साल
दिन है आज का प्यारा
नई उमंग जगी नया उत्साह है
दिल में मेरे नया प्रवाह है
नए सपने आज सजाए हम
दिल को खुशनुमा बनाए हम
छोड़ेंगे बुराई सारी
देखो सब कुछ नया आया
मनमोहक दुनिया होगी
छट जाएगा धूल का साया
साथी सब मेरे होंगे
जीवन होगा खुशहाल
मिलकर खुशियां बाटेंगे
आया है नूतन साल
दिन है आज का प्यारा
नया साल ये हमारा
नया साल ये हमारा
मन में आए नए सवाल
मिलकर खुशियां बाटेंगे
आया ये नूतन साल
अरविंद भारद्वाज