Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 May 2025 · 1 min read

बनों सफल - मनमोहन छंद

मनमोहन छंद

प्यारे बच्चों, बनो सफल,
श्रम से होते, सभी सबल,
रुकों नहीं तुम, चलो निकल,
श्रेष्ठ सीख का, करो अमल।

बनना तुमको, वीर प्रवर,
रोके कोई, नहीं भँवर,
सपने जाए, नहीं बिखर,
चढ़ना तुमको, उच्च शिखर।

क्यों संशय को, चुनें इधर,
कंटक पथ पर, चलो जिधर,
सुमन बिछाते, सभी किधर,
भटक न जाओ, इधर-उधर।

सद्कर्मों पर, तुम चलकर,
बनना खुद से, है रहवर,
चलते जाओ, निज पथपर,
बैठ न जाना, तुम थककर।

सुंदर पथ का, करो सृजन,
रखना अपना, हरा चमन,
श्रेष्ठ जनों को, करो नमन,
तुमपर करता, गर्व वतन।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क -9835232978

Loading...