Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 May 2025 · 1 min read

Yoga Antham ✍️Taptesh Kumar Mewal

योग करो प्राणायाम करो
उठ नित जीवन में प्राण भरो
तन मन को भय से मुक्त करो
स्वस्थ चित का निर्माण करो

तन मन जीवन चलो सवारे,
योग मार्ग से करें उजियारे
सुखमय पूरा जगत बनायें
विश्व शांति को धरा पर लाये !

योग करो प्राणायाम करो
उठ नित जीवन में प्राण भरो

तन मन जीवन चलो सवारे,
योग मार्ग को हम अपनाये !
वैर भाव को त्याग सभी हम,
गीत मिलन के मिलकर गाए !!

योग करो प्राणायाम करो
उठ नित जीवन में प्राण भरो

योग को वरदान बनायें
बुझते दिए की जान बनायें
सदियों की पहचान बनायें
खुशियों से दुनियाँ महकायें

योग करो प्राणायाम करो
उठ नित जीवन में प्राण भरो

स्वस्थ शरीर का लक्ष्य बनाएँ
निर्मल हो तन मन यह गायें
खुद का खुद से मिलन मनायें
ओम शांति शांति का नारा गायें

योग करो प्राणायाम करो
उठ नित जीवन में प्राण भरो

Loading...