Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 May 2025 · 1 min read

*बड़बोले श्री ट्रंप की, खुली समूची पोल (कुंडलिया)*

बड़बोले श्री ट्रंप की, खुली समूची पोल (कुंडलिया)
—————————————-
बड़बोले श्री ट्रंप की, खुली समूची पोल
निकल रहा स्वर बेसुरा, फटा हुआ ज्यों ढोल
फटा हुआ ज्यों ढोल, युद्ध यह कब रुकवाए
धमकी कब व्यापार, रोकने की दे पाए
कहते रवि कविराय, हिंद ने पत्ते खोले
औंधे गिरे धड़ाम, ट्रंप नेता बड़बोले
_________________________
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...