अभिनंदन
अभिनंदन करते सेना का,
वीर सैनिक जांबाज।
पहलगाम का लेकर बदला,
ताकत दिखाई आज।।
ध्वस्त किये आतंकी अड्डे,
डरा है पाकिस्तान।
भारत माता के वीरों ने,
तोड़ा युद्ध अभिमान।।
अभिनंदन है जल थल सेना,
वायु सेना सरदार।
मिलजुल कर के करी चढ़ाई,
शत्रु स्वीकारी हार।।
भारत के सब मुखिया नेता,
बहुत बहुत धन्यवाद।
अभिनंदन करती है जनता,
सचमुच सोच आजाद।।
राजेश कौरव सुमित्र