कुत्ता
एक कुत्ता सरकारी कुत्ते से
कहने लगा…
क्यों रे ? तेरी रगो में
बेईमानी और नमक हरामी का
लहू कब से बहने लगा…
जो तूने चोरों द्वारा फेंकी हड्डी
बड़े चाव से खाया !
और अपने ही अन्नदाता के यहां
डाका डलवाया !!
तुझे इसका दंड जरूर दिया जाएगा !
लात मार के बिरादरी से बाहर निकाल दिया जाएगा !
क्योंकि तेरे इस कृत्य से हम सब घबरा गए है !
तू अब कुत्ता नहीं रहा…
तुझमें पुलिसिया गुण आ गए हैं !!
• विशाल शुक्ल