*प्रभु भारत मॉं के माथे पर, सर्वदा सजे विजयी टीका (मुक्तक)*
प्रभु भारत मॉं के माथे पर, सर्वदा सजे विजयी टीका (मुक्तक)
—————————————-
प्रभु भारत मॉं के माथे पर, सर्वदा सजे विजयी टीका
उत्साह शौर्य का जन-मन में, किंचित भी कभी न हो फीका
सागर-पर्वत-सा बल हम में, भर दो हे प्रलयंकर शंकर
हम झुकें नहीं सम्मुख चाहे, हो चीन रूस या अमरीका
—————————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451