Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 May 2025 · 1 min read

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

दुनिया में तकनीक का राज,
जिससे होता सदा हीं काज।
हमको अपने देश पर नाज,
पोखरण परीक्षण दिया ताज।।
उस दिन का वार्षिकोत्सव खास,
प्रौद्योगिकी दिवस रूप रास।
धरती सह अंतरिक्ष उजास,
तकनीक की हो गई विकास।।
शायद हीं बचा कोई क्षेत्र,
जिसमें न हो भारत का नेत्र।
तकनीक सदा होता विचित्र,
बदला कार्य का रेखाचित्र।।
शिक्षा, सुरक्षा या हो स्वास्थ्य,
तकनीक ने बदला हर तथ्य।
प्रौद्योगिकी दिवस कहा कथ्य,
बना हूँ मैं जीवन का सत्य।।
हम उनके यहाँ शुक्रगुजार,
जिनसे तकनीक लिया निखार।
तकनीक बदला है व्यवहार,
हम-सब करे सहयोग प्रसार।।

रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क – 9835232978

Loading...