बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल सरकार द्वारा डॉ. सौरभ पांडेय एवं धराधाम परिवार को ऐतिहासिक आमंत्रण, लुंबिनी में होगा विशेष सम्मान
बुद्ध पूर्णिमा पर नेपाल सरकार द्वारा डॉ. सौरभ पांडेय एवं धराधाम परिवार को ऐतिहासिक आमंत्रण, लुंबिनी में होगा विशेष सम्मान
लुंबिनी, नेपाल।
बौद्ध धर्म की पावन जन्मस्थली लुंबिनी में इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत के प्रख्यात सर्वधर्म सद्भाव प्रचारक, डॉ. सौरभ पांडेय को नेपाल सरकार, लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट तथा श्री नवल किशोर यादव द्वारा विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ है। इस शुभ अवसर पर डॉ. एहसान अहमद एवं सम्पूर्ण धराधाम परिवार की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।
डॉ. सौरभ पांडेय ने इस विशेष आमंत्रण के लिए अपनी आत्मिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा,
“यह मेरे लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान की बात है कि बुद्ध पूर्णिमा जैसे वैश्विक आध्यात्मिक पर्व पर नेपाल सरकार और लुंबिनी विकास कोष ने मुझे आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण न केवल मेरे लिए, बल्कि भारत-नेपाल मैत्री, सर्वधर्म सद्भाव और वैश्विक शांति प्रयासों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।”
ज्ञात हो कि डॉ. सौरभ पांडेय धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक हैं, जो भारत में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक एकता और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उनकी उपस्थिति लुंबिनी में आयोजित इस वैश्विक धार्मिक समारोह को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएगी।
यह आयोजन भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों, बौद्ध धर्म की विश्वव्यापी स्वीकार्यता और धार्मिक सद्भाव को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#BuddhaPurnima2025 #Lumbini #DrSaurabhPandey #DharaDham #NepalIndiaFriendship #InterfaithHarmony #GlobalPeace #BuddhaForWorldPeace