शीर्षक - मां का दिन..... मातृ दिवस
शीर्षक – मां का दिन…… मातृ दिवस
*******************
मातृ दिवस हम मनाते हैं।
सच एक दिन मां का होता हैं।
जन्म से लेकर हर पल मां है।
मातृ दिवस हम क्यों मनाते हैं।
हर दिन हर पल मां मां हम कहते हैं।
हर पल मां के आंचल में रहते हैं।
नजर न लगे हर बला वो लेती हैं।
हर सुबह माथा चुम आशीर्वाद देती हैं।
हम मातृ दिवस एक दिन क्यों मनाते हैं।
हर एक दिन मां के साथ हम रहते हैं।
मातृ दिवस पर वचन सभी मां को देते हैं।
हां वृद्धावस्था में हम तेरी सेवा में रहते हैं।
आओ हम हर दिन मातृ दिवस मनाते हैं।
वृद्धाश्रम अपने जीवन से हम मिटाते हैं।
***”*”””””*******””””””********
नीरज कुमार अग्रवाल चंदौसी उ.प्र.