Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 May 2025 · 1 min read

ऑपरेशन सिंदूर

उठाया जो आतंकियों , हिंदू मुस्लिम सवाल, उसका जवाब है ये, ऑपरेशन सिंदूर।

निहत्थे मासूमों का जो, खून बहा धरती पे , उसका हिसाब है ये, ऑपरेशन सिंदूर।

छीना जिनका सिंदूर,उनकी ही आंखों का ये ,बहता हुआ आब है , ऑपरेशन सिंदूर।

अंत आतंकवाद का, हो जाएगा अति शीघ्र, दिखलाता ख्वाब है ये, ऑपरेशन सिंदूर।

डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...