तेरी हिम्मत के दिवाने है बहुत
2122 2122 212
तेरी हिम्मत के दिवाने है बहुत
ख्वाब आंखों में सजाने है बहुत
रोने से बदनामियां हो जाती है
ज़ख्म दिल का यूं छुपाने है बहुत
जिंदगी में दुख आते हैं मगर
मुस्कुराने के तराने हैं बहुत
लौटकर आजा हमेशा के लिए
तुम्हें सीने से लगाने है बहुत
बस जरा सा कोशिश ही करना है
जिंदगी जीने के बहाने हैं बहुत।
नूर फातिमा खातून “नूरी”
जिला -कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
मौलिक स्वरचित