Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 May 2025 · 1 min read

बना रहे जन्मो जन्मों तक

बना रहे जन्मो जन्मों तक
अपना दोनों का साथ
आज दिवस वह शुभ घड़ी
थामा था जिस दिन हाथ।
जिसके होने से जीवन है
सरस और सुखद रहा।
जीवन से आस्था और बढ़ी
प्रेम सरस हो बरस रहा।
जिसके होने से जीवन है
हर्षित जिससे ही तन मन है।
मधुवत् बातें ही अमृत है।
जिसका होना ही सब धन है।
सुंदर सुखद सी रति रहो।
सदा खुशी सौभाग्यवती रहो।।
मधु को संबोधित
विन्ध्य की मंगलमय शुभकामनाएं

Loading...