भारत को बदलना होगा
भारत को बदलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा
माना की गौरव है अपना इतिहास लेकिन, इतिहास तो इतिहास ही होता है
अभी बहुत कुछ करना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा
जात-पात से ऊपर उठना होगा, मानवता को बचाना होगा
धर्म के नाम पर फुट डालने वाले सत्ता को उखाड़ फेंकना होगा,
आर्थिक समानता लानी होगी, कुछ जहरीले दांतों को तोड़ना होगा
भारत को बदलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा ||
प्रेस की गले की पट्टी खोलने होगी, सच्चाई से रूबरू करानी होगी
भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा, कठोर नियम बनाना होगा
बलात्कार को रोकना होगा, देश को बचाना होगा
भारत को बदलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा ||
सुनो युवा तुम्हें क्या करना होगा?
सोशल मीडिया के चंगुल से बचना होगा, अपने गौरव इतिहास को फिर से बनाना होगा
धर्म की कट्टरता और क्रिकेट के छक्का (सिक्सर) से बचना होगा,
अपने भविष्य के साथ देश के भविष्य का चिंतन करना होगा,
दहेज लेने या देने से बचना होगा, रूढ़िवादी परंपरा से लड़ना होगा
भारत को बदलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा ||
समाज सेवा का भाव रखना होगा, अपना इतिहास लिखना होगा
नव विचारों को जागना होगा, दुनिया को बताना होगा
प्रकृति को बचाना होगा, ग्लोबल वार्मिंग को हटाना होगा
भारत को बदलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा ||
यदि, ऐसा नहीं होगा तो कौन खोलके सुनते जाना,
फिर से भगत सिंह पैदा होगा, फिर से JP पैदा होगा
फिर से अशफ़ाकउल्ला खान पैदा होगा, फिर से बहुगुणा पैदा होगी
फिर से सियासत डगमग डगमग डोलेगा, और फिर से दिनकर पैदा होगा
और कहेगा सिंहासन खाली करो कि जनता आती है,
अगर यकीन नहीं है तो देखो पड़ोसी मुल्क की हालत को
याद रखना वह पड़ोसी है कभी भी दस्तक दे सकता है,
भारत को बदलना होगा कदम मिलाकर चलना होगा ||