“ मेरा सहारा “
“ मेरा सहारा “
कोई किसी से इतना प्यार नहीं कर सकता
लेकिन आप मुझसे इतना प्यार क्यों करते हो
कोई किसी का दुख में सहारा नहीं बन सकता
लेकिन आप मेरा हर बार सहारा क्यों बनते हो
कोई किसी का दुख अपना नहीं मान सकता
लेकिन आप मेरे दुख को अपना क्यों मानते हो
कोई अपना सुख किसी को नहीं बांट सकता
लेकिन आप अपना सुख मुझे क्यो सौंप देते हो
कोई किसी के दर्द को महसूस नहीं कर सकता
लेकिन आप मेरा दर्द ख़ुद क्यो सहन करते हो
किसी की मुसीबत में कोई साथ नहीं दे सकता
लेकिन आप मेरी नाव को पार क्यो उतार देते हो
कोई अपनी जिंदगी किसी के पीछे नहीं लुटाता
लेकिन आप मेरे लिए ख़ुद को क्यो भूल जाते हो
कोई अपना पैसा किसी को कभी नहीं दे सकता
लेकिन आप अपनी सारी दौलत मुझे क्यो देते हो
कोई अपना कीमती समय किसी को नहीं दे सकता
लेकिन आप हर पल मुझ पर क्यो कुर्बान करते हो
कोई किसी को अपना हक कभी नहीं लेने दे सकता
लेकिन आप अपने ज़मीन जायदाद मुझे क्यो देते हो
कोई किसी को बिना मतलब याद भी नहीं करता है
लेकिन आप मुझे अपनी रूह तक क्यो सौंप देते हो
रिश्ते नाते और परंपरा तो सभी निभाते हैं जीवन में
लेकिन आप पति पत्नी के रिश्ते को स्वर्ग बनाते हो ।