उर्वशी, तुम देखना मुझे तो अंतर्मन से....
उर्वशी, मुझे पढ़ना तो बंद आंखों से देखना मुझे तो अंतर्मन से.
क्योंकि न कह पाऊंगा मैं,
कि अपने समय का सूर्य हूँ मैं।
उर्वशी, मुझसे बिछड़ना ही नियति है तो ठीक है.
नहीं बन जाऊंगा जॉन (जॉन एलिया)मैं.
कैसे हक जताऊं तुम पर, जा चुकी हो तुम।
तन्हाई में मर थोड़ी न जाऊंगा मैं…
ओर
उर्वशी, तुम पुकार लेना द्रौपदी के जैसे मुझको
कृष्ण के जैसे आ जाऊंगा मैं…
उर्वशी, मुझे पढ़ना तो बंद आंखों से देखना तो अंतर्मन से.
क्योंकि न कह पाऊंगा मैं,
कि अपने समय का सूर्य हूँ मैं।
शिवम् सहज