सायली छंद
सायली छंद
1,2,3,2,1
सृजन शब्द – संस्कार
संस्कार
अच्छे सदा
हमारे जीवन को
बनाते हैं
सुंदर।
शुभ
संस्कार से
शुद्ध मानस बने
आत्मिक सौंदर्य
बढ़े।
है
व्यक्ति का
आधार ही संस्कार
चरित्र निर्माण
होता।
दोष
दुर्गुण दूर
कर संस्कार करें
सद्गुणों का
संचार।
नैतिक
विकास का
सुंदर विधान हैं
मनुष्य के
संस्कार।
सीमा शर्मा