Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 May 2025 · 1 min read

*चलती थी पहले दरी, बैठा करते लोग (कुंडलिया)*

चलती थी पहले दरी, बैठा करते लोग (कुंडलिया)
_________________________
चलती थी पहले दरी, बैठा करते लोग
मारी सब ने पालथी, चाहे जो संयोग
चाहे जो संयोग, दुकानों पर बिछवाते
सुख-दुख में सब साथ, इसी पर रहे निभाते
कहते रवि कविराय, रीति हर रह-रह ढलती
घुटनों से मजबूर, आजकल कुर्सी चलती
—————————————-
रचयिता : रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...