दुष्यन्त ‘बाबा’ : एक-परिचय

दुष्यन्त ‘बाबा’ : एक-परिचय
नाम : दुष्यन्त कुमार
साहित्यिक नाम : दुष्यन्त ‘बाबा‘
पिता : श्री ताराचंद यादव
माता : स्व० श्री देवी
पत्नी : श्रीमती निधि यादव
संतान : कु० मोक्षिता यादव (पुत्री) कु० स्वर्णिका यदुवंशी (पुत्री) अक्षर कुमार (पुत्र)
जन्मतिथि : 07 जुलाई, 1989
जन्मस्थान : ग्राम व पोस्ट महोरा लखूपुरा तहसील व जिला
सम्भल-244302 (उ०प्र०) भारत।
शिक्षा : एम०ए० राजनीति शास्त्र, हिन्दी, संस्कृत (यूजीसी
नेट-2018 व 2020), कम्प्यूटर कोर्स-सीसीसी उत्तीर्ण। (शोधकार्य-‘कृष्णभक्ति काव्यधारा में संत कृपालु जी महाराज का योगदान, अभिव्यंजना, शिल्प-वैशिष्ट्य‘)
सम्प्रति : उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस में 12 वर्षों तक आरक्षी
पद व 02 वर्ष तक मुख्य आरक्षी पद का कार्य अनुभव।
गद्य लेखन : उपन्यास, रिपोर्ताज, पुस्तक समीक्षा, संस्मरण, कहानी, जीवनी,
पद्य लेखन : गीत, सजल, मुक्तक, दोहा, कुण्डलिया।
प्रकाशित कृतियाँ : ‘कस्तूरी सुगंध‘ (साझा-संग्रह) वर्ष-2021 ‘महेश दिवाकर बीच बहस‘ में (साझा संकलन) वर्ष-2022, आंनद चेतना प्रवाह-2024 (साझा-संग्रह)
छंदबद्ध संविधान-2024 (साझा-संग्रह)(गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित।
कार्य क्षेत्रः-
वर्ष-2020 से निरन्तर साहित्य सेवा।
साहित्यिक संस्था ‘काव्यप्रवाह अनुगूँज‘ के संस्थापक सदस्य।
आकाशवाणी रामपुर से निरन्तर काव्य-पाठ एवं प्रसारण।
हिन्दी मासिक पत्रिका ‘खादी और खाकी‘ में निरन्तर कविता व आलेख प्रकाशन।
दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान, उत्तर केसरी, आर्यवर्त केसरी, अमृत विचार आदि में अनवरत् लेखन कार्य।
राजकीय रेलवे पुलिस, मुरादाबाद में 01 माह सामुहिक योग प्रशिक्षण।
जनवरी-2024 से महासचिव, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, मुरादाबाद।
हिंदी विषयक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँः-
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, शाहजहांपुर के तत्वधान में आयोजित ‘‘आर्य : भारतीय बनाम विदेशी‘‘ विषय पर बेवीनान संगोष्ठी में प्रतिभाग।
जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ‘‘राष्ट्र संवर्धन में हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता की भूमिका‘‘ विषय पर व्याख्यान।
किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान स्वशासी महाविद्यालय, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा ‘‘छायावाद के सौ वर्ष एवं पदमश्री मुकुटधर पांडेय‘‘ विषय पर दो दिवसीय बेवीनार संगोष्ठी में प्रतिभाग-28 जुलाई, 2020।
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज के तत्वाधान में यूजीसी अधिनियम-1951 की धारा-3 के अंतर्गत आयोजित ‘‘आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना और हिंदी की भूमिका विषय पर दो दिवसीय बेवीनार संगोष्ठी में प्रतिभाग-01/02 जून, 2020।
उ०प्र० भाषा संस्थान लखनऊ एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-नई दिल्ली द्वारा ‘भारतीय साहित्य में कृष्ण‘ विषय पर शोध संगोष्ठी में प्रतिभाग-10/11 अक्टूबर, 2019।
महाराजा हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरादाबाद में हिंदी और उ०प्र० भाषा संस्थान द्वारा ‘‘अन्य भारतीय भाषाएं : अंतःसम्बंध और वैशिष्ट्य विषय पर आयोजित अखिल भारतीय हिंदी शोध संगोष्ठी में प्रतिभाग-13/14 मार्च, 2021।
बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन महाविद्यालय, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच भारतवर्ष एवं वैंक्टेश्वर विश्वविद्याल, गजरौला के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘राष्ट्र संवर्धन में साहित्य की भूमिका‘‘ विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रतिभाग-21 जून, 2020।
अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच भारतवर्ष द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेव सजल काव्यगोष्ठी में प्रतिभाग-21 जून, 2020।
जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी, मुरादाबाद द्वारा ‘‘मुरादाबाद की शान, जिगर, दुष्यन्त और जॉन‘‘ विषय पर आयोजित काव्यचर्चा एवं काव्यपाठ में प्रतिभाग।
पुरस्कार व सम्मानः-
जैमिनी साहित्य फांउडेशन द्वारा ‘‘डॉ० विश्व अवतार जैमिनी स्मृति सम्मान-2022‘‘ (21 सितंबर, 2022) ।
‘अल्फाज अपने‘ फांउडेशन द्वारा सम्मान।
‘संकेत‘ साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा ‘गीत रत्न सम्मान-2023‘।
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा सम्मान वर्ष-2023।
कला, संस्कृति एवं साहित्य को समर्पित संस्था मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज-पंजी० द्वारा सम्मान वर्ष-2022।
साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक परिवर्तन को प्रतिबद्ध परिवर्तन ट्रस्ट (पजी०), सम्भल द्वारा ‘‘साहित्य गौरव सम्मान‘‘ (16 मार्च, 2023) ।
साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक परिवर्तन को प्रतिबद्ध युग परिवर्तन ट्रस्ट (पजी०), सम्भल द्वारा स्तरीय साहित्य सृजन हेतु ‘‘कुँवर दिनेश चन्द्र त्यागी स्मृति सम्मान‘‘ (23 नवम्बर, 2023, कुरकावली) ।
साहित्यिक सांस्कृतिक व सामाजिक परिवर्तन को प्रतिबद्ध परिवर्तन ट्रस्ट (पजी०), कुरकावली द्वारा स्तरीय साहित्य सृजन हेतु ‘‘साहित्य गौरव सम्मान‘‘ (11 मार्च, 2023, आर्य समाज, सम्भल) ।
आध्यात्मिक साहित्यिक काव्यधारा, रामपुर द्वारा ‘काव्यधारा : काव्यश्री सम्मान’ (09 मार्च, 2025)।