Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Apr 2025 · 1 min read

"ॐ जमदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि,

“ॐ जमदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि,
तन्नो: परशुराम: प्रचोदयात्।” आज भगवान परशुराम ज का जन्मोत्सव है । पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल की शाम 5 बजकर 31 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन 30 अप्रैल की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर हो जाएगा. ऐसा माना जाता है कि, परशुराम का जन्म प्रदोष काल के समय हुआ था तथा इसीलिये जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया तिथि होती है उस दिन को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसीलिए इस साल भगवान परशुराम जन्मोत्सव 29 अप्रैल, मंगलवार को मनाया जायेगा और इसी दिन भगवान परशुराम की पूजा संपन्न होगी ।भगवान विष्णु के 6 वें अवतार,शस्त्रविद्या के महान गुरु, पराक्रम के कारक और सत्य के धारक,चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….भगवान परशुराम आपको सदैव अक्षय शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें।💐💐🙏🙏

Loading...