Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Apr 2025 · 1 min read

बाल कविता

जानवरों की बोलियाॅं
————————–
बिल्ली बोली म्याऊॅं-म्याऊॅं,
गीदड़ बोला हुआ-हुआ।
उल्लू बोला खबरदार जो,
तुम दोनों ने मुझे छुआ।।

चिड़िया चूॅं-चूॅं करके बोली,
तोता मिट्ठू-मिट्ठू।
गधा रहॅंकता हुआ जोर से,
बोला बैठो पिट्ठू।।

कौवा काॅंव-काॅंव करता है,
कोयल करती कू-कू।
कुत्ता भौं-भौं करके बोला,
आओ खालो चीकू।।

बकरी मैं-मैं मैं-मैं करती,
मेंढक टर्र-टर्र चिल्लाता।
बाॅं-बाॅं करता अपनी माॅं को,
बछड़ा पास बुलाता।।
~राजकुमार पाल (राज) ✍🏻
(स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित)

Loading...