पृथ्वी दिवस
पृथ्वी है माता हमारी,
जीवन हमको देती है।
इसकी सब रक्षा करो,
आश्रय सबको देती है।।
इसके संसाधनों का,
सही करो उपयोग।
बिगड़ जाएगा संतुलन,
करोगे जो दुरुपयोग।।
पृथ्वी की अनंत सुंदरता,
देखो कितनी मनोहर है।
सब करो इसकी रक्षा,
एक अनमोल धरोहर है।।
पृथ्वी दिवस पर हम सब,
मिलकर अब यह प्रण लेंगे।
पृथ्वी को बचाने के लिए,
हम पृथ्वी की रक्षा करेंगे।।
रानी शशि दिवाकर अमरोहा