Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Apr 2025 · 1 min read

संवेदनाओं का बहना जरुरी है।

संवेदनाओं का बहना जरुरी है।

उन्नति सबकी करनी है?
_तो करुणा शिल बनना जरुरी है।
बल सागर भारत करना है?
_तो संवेदनाओं का बहना जरुरी है।
हर एक को संवेदनशील होना है?
_तो निर्दयता छोडना जरुरी है।
अंदर छिपी क्रूरता छोड देनी है?
_तो संवेदनाओं का बहना जरुरी है।
मिलकर निस्वार्थ सेवा करनी है?
_तो स्वार्थ बाजू रखना जरूरी है।
औरो के लिए देश सेवा करनी है?
_तो संवेदनाओं का बहना जरुरी है।
भूखे प्यासे को तृप्त करना है?
_तो दिलदार होना जरूरी है।
मरी संवेदना जिंदा करनी है?
_तो संवेदनाओं का बहना जरुरी है।

बल सागर भारत करना है…..
तो संवेदनाओं का बहना जरुरी है….

स्वरचित – कृष्णा वाघमारे, जालना, महाराष्ट्र.

Loading...