/- गांधी जी के बंदर तीन -/

“गांधी जी के बंदर तीन”
—————————-
करते काम सदा संगीन
*** गांधी जी के बंदर तीन
नेहरू जी के राज दुलारे
गांधी जी के थे,दूरबीन
*** गांधी जी के बंदर तीन
काश्मीर,पंजाब मांगते
उछल-कूद करते निशदिन
*** गांधी जी के बंदर तीन
कोर्ट,कचहरी,चौकी,थाना
पलक झपकते लेते कीन
*** गांधी जी के बंदर तीन
सेवा करने के पद जितने
हर पद है, इनके अधीन
*** गांधी जी के बंदर तीन
“चुन्नू” इन्हें सम्हाले कौन
करते ताक धिना धिन धिन
*** गांधी जी के बंदर तीन
•••• कलमकार ••••
चुन्नू लाल गुप्ता-मऊ (उ.प्र.)✍️