Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Apr 2025 · 1 min read

पर उपदेश कुशल बहु तेरे

घनाछरी छंद
—————–

कहते हैं पढ़ने से होता है ज्ञान प्राप्त,
पढ़िए उन पुस्तकों को और जड़ता को मारिए।

अपने मन मस्तिष्क में जलाइए एक ज्ञान दीप,
जो दूर करे अंधकार और प्रतीति पुन्ज धारीए।

पढ़िए इतिहास अपने ही उन महा पुरुषों का,
करिए उन पर गर्व श्रद्धा उन पर वारिए।

केवल उपदेश करने से कुछ होता नहीं,
पहले उनकी करनी को जीवन में उतारिए।।

~ राजकुमार पाल (राज) ✍🏻
(स्वरचित सर्वाधिकार सुरक्षित)

Loading...