Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Mar 2025 · 2 min read

*"नन्हीं सी गौरैया"*

“नन्हीं सी गौरैया”
भोर होने से पहले जग जाती ,
सांझ ढलने पर सो जाती।
सुबह सबेरे उठ ची ची चहकती ,
कलरव कर हमें संदेश दे जगाती।
वो नन्हीं सी गौरैया……! ! !
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
तिनका तिनका जोड़ती रहती ,
आकर्षक सा नीड़ बनाती।
वो काली भूरी आंखों दिखती ,
चितकबरी सी नजर है आती।
चूं ची ची कर दाना चुगती हुई ,
पँख फैला नील गगन में उड़ जाती।
वो नन्हीं सी गौरैया ……! ! !
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
फुदक फुदक चहकती हुई ,
घर आँगन मुंडेर पे आ जाती।
सोन चिरइया को देख बच्चे खुश हो ,पीछे भागते पकड़ न पाते।
दाना खाके पानी पीकर फुर्र से उड़ चली जाती।
कभी आईने में चोंच मारती ,
खुद को निहारती खुश हो जाती।
वो नन्हीं सी गौरैया …..! ! !
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
वो सोन चिरइया फुर्तीली सी उड़ती फिरती,
फूलों में खेलती मस्त हवाओं में ,
तितली संग मंडराती पंख पसार उड़ते जाती।
पेड़ो की डालियों पत्तों में बैठकर ,
इधर उधर सैर कर इठलाती।
वो नन्हीं सी गौरैया …..! ! !
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
वो नन्हीं सी गौरैया सुबह सबेरे उठने का ,
अमृत रस मीठी मधुर स्वर में, जागने का जीवन मंत्र बतलाती।
भोर से पहले उठकर चहकती ,
हम सभी को बहुत लुभाती।
वो नन्हीं सी गौरैया ……! ! !
🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️
प्यारी सी नन्हीं सी चिरइया संग ,
दोस्ती का हाथ बढ़ाओ।
वृक्षारोपण कर दाना पानी देकर ,
गौरैया संरक्षण में जागरूक हो,
संकल्प निभाओ।
नन्हीं सी जान बचाने की खातिर ,
आत्मीय प्रेम दया भाव जगाओ।
स्वस्थ भारत खुशहाली जीवन ,
गौरैया को जीवनदान देते जाओ।
ओ नन्हीं सी गौरैया …..! ! !
ची ची करती कलरव कर मीठे गीत सुनाती।
पँख फैलाकर उड़ते हुए दूर गगन दुनिया भर की सैर कर आती।
गौरैया के संरक्षण में जागरूकता अभियान जा रहा है पूरे विश्व में आज गौरैया दिवस मनाया जाता है
गौरैया का वैज्ञानिक नाम पासर डोमेस्टिक है यह पासेराडेई परिवार का हिस्सा है
विश्व गौरैया -2021 “आई लव स्पेरो अर्थात मुझे गौरैया से प्रेम है
इसके पीछे सभी प्राणियों में सदभावना जागृत हो हमारे जीवन मे इन पंछियों के बीच प्रेम सम्बंध स्थापित हो ऐसी मान्यताओं को महत्व दें सके।
विश्व गौरैया दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
🙏🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️🕊️

Loading...