रंगों की बौछार

होली रंगों का त्योहार
लाये रंगों की बौछार
जीवन में खुशियाँ हजार
रिश्तों का अजब खुमार
होली रंगों का त्योहार
पिचकारी बच्चों का हथियार
लेकर रंग साथ हजार
चहरों पर लेकर मुस्कान
करते पीछे भागमभाग
होली रंगों का त्योहार
प्रेयसी – प्रेमी का इन्तजार
सीमा पर प्रहरी की सोच हजार
भाईचारे का करती प्रसार
होली का अजब खुमार
होली रंगों का त्योहार
गुजियों , दही – भल्लों का त्योहार
साथ हो पकोड़ों सजी थाल
साथ हो चाय की चुस्की हजार
होली खुशियों का विस्तार
होली रंगों का त्योहार