Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Mar 2025 · 1 min read

पत्नी

पति-पत्नी में चल रही थी तकरार !
हमने पूछा…
आखिर ! क्यों नही कर लेती
पति प्रेम का इजहार !!
तभी श्रीमति जी बोली…
हमारा मामला बड़ा निराला है !
दरअसल ! हमारे घर
नया मेहमान आने वाला है !!
उसे भी ये इस घोर कलयुग में
हीरो की जगह राम बना रहे है !
और देखिए तो भाई ! साहब…
बच्चे की आड़ में खुद दशरथ बनकर
तीन-तीन रानियों का सुंदर स्वप्न सजा रहे है
• विशाल शुक्ल

Loading...