Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Mar 2025 · 1 min read

कोई शिकवा नहीं

इस दोस्ती का वैसे तो कोई सिला नहीं
उसको भी मेरे सिवा कोई मिला नहीं

उसको मैं कोई उलाहना भी नहीं देता
जो मिलकर भी ठीक तरह से मिला नहीँ

उनकी उन हरकतों से भी वाकिफ हूँ मैं
जिनका उनको खुद भी ज्यादा पता नही

जिंदगी की चाहतों में इतना उलझ गए
मौत के कितने करीब हैं इसका पता नहीं

डॉ राजीव “सागरी” “अप्रसन्न”

बहर-ए-हिन्दी मुतकारिब मुसद्दस मुज़ाफ़
फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़ेलुन फ़े
22 22 22 22 22 2

Loading...