Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Mar 2025 · 2 min read

शर्त

बात एक गांव की है गांव का नाम पालमपुर है इस गांव में एक बहुत गरीब परिवार रहता है इस परिवार में तीन लोग रहते हैं एक लड़की जिसकी उम्र 28 साल है लड़की शादी लायक है और उसकी अभी तक शादी नहीं हो रही है और इस परिवार में लड़की के माता-पिता रहते हैं जो लड़की की शादी करवाने की चिंता में है |
लड़की सुशील सुंदर समझदार और संस्कारी है माता-पिता को हमेशा उसकी शादी की चिंता रहती है की वो उसकी शादी कैसे करवाएंगे पैसे की काफी दिक्कत थी |
पिता दिन-रात मेहनत करता घर चलाने के लिए और लड़की की शादी के लिए पैसे कामता 5 साल तक लड़की की शादी के लिए पैसा जोड़ा |
5 साल बाद अब लड़की की शादी के लिए पिता ने एक अच्छा लड़का ढूंढा , लड़का डेढ़ से 2 लाख कमाता है 1

कुछ दिन बाद लड़की के घर वाले लड़की के घर आए लड़की को देखने… लड़के वालों को लड़की पसंद आई लड़के वालों की शादी के लिए हां है | लड़के के पिता ने लड़की के पिता से बोला हमारी एक शर्त है शादी के लिए.. लड़की के पिता ने कहा कैसी शर्त हमें दहेज नहीं चाहिए आप अपनी सुंदर संस्कारी सुशील लड़की दे रहे हो और वो हमारे घर की बहु बनने जा रही है इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है दहेज लेकर हम आपको परेशान नहीं करना चाहते हैं लड़की का पिता बहुत खुश हुआ और बोला आपके बहुत अच्छे विचार है मुझे आशा है आप मेरी लड़की को बहुत अच्छा रखेंगे लड़के के पिता ने बोला आपकी लड़की हमारी बहू जैसी नहीं उसको हम हमारी बेटी जैसी रखेंगे |
अब शादी की बात आगे बढ़ती है कुछ महीने बाद शादी हो जाती है लड़की अपने ससुराल में बहुत खुश है ससुराल वाले उसको अपनी बेटी की तरह रखते हैं |

लड़की के ससुराल वालों ने सोचा अब बहू के माता-पिता का क्या होगा बहु को शादी करके तो हम ले आए अपने घर .. अब उनके माता-पिता कैसे रहेंगे वह दोनों ही लोग हैं लड़की के ससुराल वालों ने सोच विचार करके अपनी बहू के माता-पिता के लिए अपने घर से दो-तीन नौकर भेज दिए |
लड़की के ससुराल वालों ने लड़की का जीवन सफल कर दिया और उसके माता-पिता का भी ध्यान रखा और दहेज न लेने की शर्त भी अच्छी रखी | इस दुनिया में ऐसी सहयोग बहुत कम मिलते हैं |

Loading...