चीखें दबानी पड़ती हैं कभी,
चीखें दबानी पड़ती हैं कभी,
अश्रु भी पीने पड़ते हैं,
पर हौसले की दीवारों को,
हर पल मजबूत करना पड़ता है।
😅😆😅
जज़्बात को शांत रखकर,
बातों में मर्म भरना पड़ता है,
लड़ाई सिर्फ तलवारों से नहीं,
सहनशक्ति से भी लड़ना पड़ता है।
🫠☺️😏
इस जीवन की कड़वी सच्चाई,
हर मोड़ पे दिखती रहती है,
पर हालात चाहे जैसे भी हो,
दिल को शांत रखना पड़ता है।
~अभिलेश श्रीभारती ~