■ स्मृति-शेष
■ स्मृति-शेष
#नेहपूर्ण_भावांजलि-
◆अपनी छोटी बहिन को◆
【प्रणय प्रभात】
अंग्रेज़ी की तारीख़ के अनुसार आज 05 मार्च को मेरी छोटी बहिन अर्चना (बबीता) का जन्म हुआ था। जिसका साथ मुझे और मेरे परिवार को केवल ढाई वर्ष के लिए ही मिला। अन्यथा आज वो 55 वर्ष की होती। हिंदी की तिथि के अनुसार श्री महाशिवरात्रि के दिन सांयःकाल 05:00 बजे जयपुर में जन्मी बबीता मुझसे दो वर्ष छोटी थी।
बेहद संकोची व शर्मीली बबीता के कुल दो चित्रों में से एक संग्रह में शेष बचा है। जो उसकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए हुए है। अब वो जहाँ भी, जिस रूप में भी हो, प्रसन्न रहे। यही प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है।
#Miss_you_sister
💐😢💐😢💐😢💐😢💐