Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Feb 2025 · 2 min read

सोरठा छंद

धर्म
*****
सबसे सुंदर धर्म, अपना सबको लग रहा।
समझ रहे जो मर्म, मुट्ठी भर ही लोग हैं।।

रोज नया उपदेश, धर्म-कर्म का दें सभी।
खुद इसका परिवेश, जिन्हें नहीं कुछ है पता।।

अपनी-अपनी चाल, धर्म युद्ध में सब चलें।
बहा रहे हैं राल, इसके पीछे स्वार्थ वश।।

बढ़ा खूब प्रचार, सत्य सनातन धर्म का।
इसको अति विस्तार, महाकुंभ ने भी दिया।।

मानवता है धर्म, दीन दुखी सेवा‌ कहे।
भला नहीं है कर्म, जीवन में इससे बड़ा।।
*****
वचन
*****
गए राम वनवास, पिता वचन की पालना।
गये ईश के पास, त्याग पिता भी देह को।।

उचित मान-सम्मान, आज वचन का है कहाँ।
रहा किसे अब ध्यान, निज के वाणी मान का।

देकर अपना प्राण, वचन निभाया कर्ण ने।
सहकर भारी बाण, मर्यादा को त्याग वो।।

रखा वचन का मान, चीर-बढ़ा कर कृष्ण ने।
सबको इसका भान, लाज बचाया द्रौपदी।।

दिया वचन सम्मान, केवट हठ से राम जी।
करता प्रभु गुणगान, नाव बिठा अपने लिया।।

समझो नहीं उधार, दिये वचन के मान को।
मर्यादा आधार, इतना रखिए सब सदा।।

निज का बढ़ता मान, वचन निभाने से सदा।
होता है क्या ज्ञान, जिसको इतना है पता।।
*******
विचार
********

मर्यादा का ध्यान, अपनों से व्यवहार में।
सबका रखिए मान, छोटा हो या फिर बड़ा।।

अपने शुद्ध विचार, आप सभी रखिए सदा।
हो उत्तम व्यवहार, होता जीवन पथ सरल।।

रखता सबका ध्यान, ईश्वर रखता है सदा।
उनका बढ़ता मान, जिसके शुद्ध विचार हों।।

अपने सारे काम, जो विचार कर ही करें।
उसका पहले नाम, सबके होंठों पर रहे।।

करते नहीं विचार, मातु पिता के फिक्र का।
कैसा ये आधार, शर्म घोलकर पी रहे।।
*******
परिवेश
*******
वस्त्रहीन हैं लोग, कैसा ये परिवेश है।
या फैला है रोग, कैसा फैशन आज है।।

सत्य सनातन धर्म, विस्तारित परिवेश है।
समझो इसका मर्म, संदेश दे रहा देश।।

जो हमको परिवेश, मातु पिता से है मिला।
मन में भरा क्लेश, कुंठित होते हम सभी।।

सुधीर श्रीवास्तव

1 Like · 59 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

किताब
किताब
Sûrëkhâ
करतार चाचा
करतार चाचा
Shashi Mahajan
याद कब हमारी है
याद कब हमारी है
Shweta Soni
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
उदास देख कर मुझको उदास रहने लगे।
उदास देख कर मुझको उदास रहने लगे।
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
घनाक्षरी गीत...
घनाक्षरी गीत...
डॉ.सीमा अग्रवाल
- अपनो की दिक्कते -
- अपनो की दिक्कते -
bharat gehlot
उम्मीदें और रिश्ते
उम्मीदें और रिश्ते
पूर्वार्थ
रक्खा था ख्वाब आंखों में अपनी संभाल कर ।
रक्खा था ख्वाब आंखों में अपनी संभाल कर ।
Phool gufran
पर्यावरण में मचती ये हलचल
पर्यावरण में मचती ये हलचल
Buddha Prakash
किस दिल की दीवार पे…
किस दिल की दीवार पे…
sushil sarna
बिल्ली की लक्ष्मण रेखा
बिल्ली की लक्ष्मण रेखा
Paras Nath Jha
अगर आज किसी को परेशान कर रहे
अगर आज किसी को परेशान कर रहे
Ranjeet kumar patre
*जब आयु साठ हो जाती है, वृद्धावस्था जब छाती है (राधेश्यामी छ
*जब आयु साठ हो जाती है, वृद्धावस्था जब छाती है (राधेश्यामी छ
Ravi Prakash
।।ये दुनिया।।
।।ये दुनिया।।
Brandavan Bairagi
कान्हा को समर्पित गीतिका
कान्हा को समर्पित गीतिका "मोर पखा सर पर सजे"
अटल मुरादाबादी(ओज व व्यंग्य )
"रूढ़िवादिता की सोच"
Dr Meenu Poonia
देसी घी से टपकते
देसी घी से टपकते
Seema gupta,Alwar
जीवन नैया
जीवन नैया
शशि कांत श्रीवास्तव
श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि
पं अंजू पांडेय अश्रु
क़म्बख्त ये बेपरवाही कहीं उलझा ना दे मुझको,
क़म्बख्त ये बेपरवाही कहीं उलझा ना दे मुझको,
Ravi Betulwala
हाथों में डिग्री आँखों में निराशा,
हाथों में डिग्री आँखों में निराशा,
शेखर सिंह
जागरूकता
जागरूकता
Rambali Mishra
वयोवृद्ध कवि और उनका फेसबुक पर अबतक संभलता नाड़ा / मुसाफिर बैठा
वयोवृद्ध कवि और उनका फेसबुक पर अबतक संभलता नाड़ा / मुसाफिर बैठा
Dr MusafiR BaithA
मुस्कुराता बहुत हूं।
मुस्कुराता बहुत हूं।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
മോഹം
മോഹം
Heera S
"खुदा रूठे तो"
Dr. Kishan tandon kranti
"Let us harness the power of unity, innovation, and compassi
Rahul Singh
गीत के मीत
गीत के मीत
Kanchan verma
गुलों को प्यार के रंगों में ढाल भेजा है
गुलों को प्यार के रंगों में ढाल भेजा है
Neeraj Naveed
Loading...