हे मां शारदे!

हे मां शारदे! हमको वर दे
वीणा वादिनी, वरदायिनी
भुवनेश्वरी,धवल वस्त्र धारिणी
श्वेत कमल है तेरा आसान
मां वसुधा! चरणों में जगह दे
हे मां शारदे! हमको वर दे …
जगतिख्याता,त्रिकालज्ञा
वागीश्वरी, सर्वात्मिका
श्वेत हंस है तेरा वाहन
हंसवाहिनी! सिद्ध दृष्टि कर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे
पद्मनिलया,चंद्रकांति
क्षुद्रघंटा, ब्रह्मचारिणी
कौमारी, दुर्गा सी बेटी
साहस, शील हृदय भर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे
रूपसौभाग्यदायिनी, कामरूपा
शिवानुजा, चंद्रवदना
भारती, नई उमंग,चेतना
श्रीप्रदा! भारत में अमृतरस भर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे
पुस्तकभृत,सर्वदेवस्तुता
वीणापाणि, ज्ञानरूपा
महामाया, बुद्धिदात्री
देवी! लेखनी पर कृपा कर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे
__ मनु वाशिष्ठ, कोटा राजस्थान