“पँ0 कृष्णराव गणेश” के जन्मदिन, 20 जनवरी पर विशेष”

20 जनवरी 1898 को पँ0 मास्टर कृष्णराव गणेश फुलंब्रीकर(1898-1974), का जन्मदिन था। ये स्वरसिद्ध गायक थे। आपने ही लोकमान्य तिलक जी की प्रेरणा से ‘ वंदेमातरम की धुन बनाई और गाया। आपके ही प्रयासों से बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे ‘ वंदेमातरम ‘ गीत को राष्ट्र गीत की स्वीकृति मिली। डॉ भीमराव आंबेडकर जी के आग्रह पर आपने बुद्ध वंदना को भी संगीतबद्ध किया। आप भैरवी सम्राट कहलाए।
सदी अठारह सौ रही, अठानबे कौ साल,
माता मथुराबाइ अरु, पितु गनेश कै लाल।।
बालक यकु जनमौ पुणे, “देउची-आलँद” ग्राम।
बीस जनवरी कौ दिवस, कृष्ण राव धरि नाम।।
शास्त्रीय सँगीत सँग, अभिनय, कार्य महान।
राग सँग ठुमरी रचीं, “वन्दि-मातरम” गान।।
धन्य गायकी की बिधा, कीन्हिँ प्रयास बिराट।
“बुद्ध-बन्दना” धुन दिहिन, भय “भैरव-सम्राट”।।
मिल्यौ “पदम-भूषन” जिनहिँ, जीत्यो दृढ़ बिस्वास।
नमन करत करजोरि कै, पुनि-पुनि आशादास.!
##————##————##———–