Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Jan 2025 · 1 min read

चुनौतियों का आईना

चुनौतियों का आईना
हर कदम पर नया इम्तिहान होता है,
जीवन का हर सफर अनजान होता है।
सिर्फ प्रतिभा से मंज़िल नहीं मिलती,
समर्पण का भी इसमें योगदान होता है।
सपनों की राहें कांटों से भरी होती हैं,
आंधियों से भी उम्मीदें गिरी होती हैं।
पर जो डटे रहते हैं तूफानों के बीच,
सफलता उनकी मुट्ठी में बसी होती है।
हर चुनौती एक नई राह दिखाती है,
मुश्किलें इंसान को निखार जाती हैं।
हौसला और धैर्य को साथी बनाओ,
सफलता खुद चलकर पास आती है।
मत डर राह की मुश्किलों से,
ये ही तुझे मजबूत बनाएंगी।
संघर्ष ही जीवन का सच है,
यही तुझे ऊंचाई तक ले जाएंगी।
प्रतिभा से शुरू होती है कहानी,
समर्पण से मिलता है मुकाम।
सपनों को सच करने के लिए,
चुनौतियों से निभाना होगा संग्राम

Loading...