Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Dec 2024 · 1 min read

कुछ भी नया नहीं

कुछ भी नया नहीं यहाँ
सब कुछ पहले जैसा है!
मुसीबतें पूर्ववत् मौजूद
फिर नववर्ष यह कैसा है!!

न मौसम में बदलाव कोई
न ऋतुओं में परिवर्तन है!
धोखाधड़ी पहले जैसी ही
भ्रष्टाचार को समर्थन है!!

न फसल चक्र शुरू हुआ
नहीं बदले बाग बगीचे हैं!
कपटजाल राज कर रहा
मेहनतकश सबसे नीचे हैं!!

न खानपान में हेराफेरी
नहीं भास्कर पथ बदला!
छल बर्ताव पहले भी था
द्वेष करने की मौजूद कला!!

चंदा मामा भी पहले जैसा
पहले की तरह गति करता!
प्रतिभा पलायन वर्तमान है
मेहनतकश भूखों मरता!!

पृथ्वी, जल भी वैसे ही हैं
पहले की तरह अग्नि मौजूद!
वायु तत्व वैसे ही बह रहा
पहले की तरह नभ वजूद!!

पहले की तरह भूख लगती
कल वाला ही खानपान है!
अपराधी सरेआम घूमते
निर्दोष की जाती जान है!!

शिक्षित होकर बैठे निठल्ले
युवावर्ग बेरोजगार घूमता!
धन दौलत की सर्वत्र पूजा
चापलूस सफलता चूमता!!

नई शिक्षा में कुछ नया नहीं
शिक्षा का हुआ बेड़ा गर्क!
अंधविश्वास चहुंदिशा में है
महत्व नहीं कोई भी तर्क!!

राजनीति में नीति नहीं है
धर्म में कोई रहा नहीं धर्म!
नैतिकता नहीं आचरण में
धर्माचार्य कर रहे कुकर्म!!

पेयजल हेतु हाहाकार है
सहजता से मिलती शराब!
प्रश्न करने पर रोक लगी है
नेता कोई नहीं देते जवाब!!

नया क्या कोई तो बतलाये
सब कुछ वही सडा गला है!
चरित्र के धनी बने दुराचारी
संवेदनशील का नहीं भला है!!

आचार्य शीलक राम
वैदिक योगशाला
कुरुक्षेत्र

1 Like · 215 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

कैसा हूं मैं
कैसा हूं मैं
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
मोहब्बत
मोहब्बत
Shriyansh Gupta
"जय जवान-जय किसान" में "जय विज्ञान-जय अनुसंधान"
*प्रणय प्रभात*
रिश्तों में दोस्त बनें
रिश्तों में दोस्त बनें
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
मैं सोचता हूँ आखिर कौन हूॅ॑ मैं
मैं सोचता हूँ आखिर कौन हूॅ॑ मैं
VINOD CHAUHAN
बाबा भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस
बाबा भीमराव अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस
Buddha Prakash
4012.💐 *पूर्णिका* 💐
4012.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
लोकतन्त्र के मंदिर की तामीर बदल दी हमने।
लोकतन्त्र के मंदिर की तामीर बदल दी हमने।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
बरसों में ना समझे जो
बरसों में ना समझे जो
Chitra Bisht
मेरे राम
मेरे राम
Sudhir srivastava
सुनो विद्यार्थियों! पुस्तक उठा लो।
सुनो विद्यार्थियों! पुस्तक उठा लो।
भगवती पारीक 'मनु'
!! मेघ !!
!! मेघ !!
Chunnu Lal Gupta
शीर्षक -
शीर्षक -"मैं क्या लिखूंँ "
Sushma Singh
बातों में बनावट तो कही आचरण में मिलावट है
बातों में बनावट तो कही आचरण में मिलावट है
पूर्वार्थ
*बदकिस्मत थे, जेल हो गई 【हिंदी गजल/गीतिका】*
*बदकिस्मत थे, जेल हो गई 【हिंदी गजल/गीतिका】*
Ravi Prakash
अनकहा शेष  ..
अनकहा शेष ..
sushil sarna
अगर अच्छे काम करते हुए भी कोई आप पर संदेह करता है तो करने दे
अगर अच्छे काम करते हुए भी कोई आप पर संदेह करता है तो करने दे
ललकार भारद्वाज
किस्मत का खेल
किस्मत का खेल
manorath maharaj
राजनीतिक योग
राजनीतिक योग
Suryakant Dwivedi
जब लिखती हूँ मैं कविता
जब लिखती हूँ मैं कविता
उमा झा
কবিতা : আমাদের বিবেকানন্দ, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
কবিতা : আমাদের বিবেকানন্দ, রচয়িতা : সোহম দে প্রয়াস।
Sohom Dey
अभी  बाक़ी  है  मेरी  जान , तेरी  जान  की  साथी ,
अभी बाक़ी है मेरी जान , तेरी जान की साथी ,
Neelofar Khan
तज द्वेष
तज द्वेष
Neelam Sharma
जिदंगी हर कदम एक नयी जंग है,
जिदंगी हर कदम एक नयी जंग है,
Sunil Maheshwari
थकान...!!
थकान...!!
Ravi Betulwala
पूर्वोत्तर का दर्द ( कहानी संग्रह) समीक्षा
पूर्वोत्तर का दर्द ( कहानी संग्रह) समीक्षा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
इंतजार किया है कितना
इंतजार किया है कितना
C S Santoshi
मुक्तक
मुक्तक
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
वैसे अपने अपने विचार है
वैसे अपने अपने विचार है
शेखर सिंह
टीचर्स डे
टीचर्स डे
अरशद रसूल बदायूंनी
Loading...