Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Dec 2024 · 1 min read

शिव शंकर तू नीलकंठ -भजन-रचनाकार:अरविंद भारद्वाज

शिव शंकर तू नीलकंठ
सब देवों का देव तू बाबा, महादेव कहलाया
शिवशंकर तू नीलकंठ तूने, शंभू नाम है पाया

डम-डम डम-डम डमरू बाजे, ऊँ नाम सब गाते
बम-बम भोले बोल-बोलकर, भक्त तेरे दर आते
बाबा भोले लिंग रूप तू, ज्योतिर्लिंग में समाया
शिव शंकर तू नीलकंठ तूने,शंभू नाम है पाया

नाचते गाते भक्त तेरे सब, बोल रहे जयकारे
रुद्राक्ष माला हाथ में लेकर, बम- बम बोले सारे
तुझसे ही नर नारायण सब, तुमने जगत बनाया
शिव शंकर तू नीलकंठ तूने, शंभू नाम है पाया

मस्तक चंदा गले भुजंगा, शीश से गंगा बहती
कष्ट मिटाए ऊँ नाम तेरा,दुनिया सारी कहती
अरविंद लिखता भजन तेरा,सब ने मिलकर गाया
शिव शंकर तू नीलकंठ तूने,शंभू नाम है पाया
©अरविंद भारद्वाज

Loading...