Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Dec 2024 · 1 min read

#विजय_पर्व_आज

#विजय_पर्व-
■ “ढाका विजय” की गौरव गाथा
[प्रणय प्रभात]
सदी बीसवीं साल इकहत्तर,
ढाका विजय मील का पत्थर।
मानवता को साँसें देने,
दानवता से लोहा लेने।
भारत के सैनानी निकले,
पाकिस्तानी फौजी दहले।
धरती काँपी अम्बर काँपा,
कायर ज़ालिम डर कर हांपा।
तीन दिनों में छक्के छूटे,
व्योमवीर दम-खम से टूटे।
ऐसी खिंची शौर्य की रेखा,
महा-समर्पण जग ने देखा।
नत-मस्तक अन्याय हो गया,
तेरह दिन में न्याय हो गया।
मुख काला हो गया बदी का,
जश्न सामने अर्द्ध-सदी का।
जीते खा कर चना-चबेना,
जय भारत जय हिंद की सेना।
अमर शहीदों का वंदन है,
हर जवान का अभिनंदन है।।”
#जय_हिंद, #वंदे_मातरम।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...