गर्व और खुशी
चेन्नई के ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश ने 12 दिसम्बर 2024 को चीन के डिंग लेरेन को हराकर 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बन गए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक जीत भारत के लिए गर्व एवं खुशी का क्षण है। डी. गुकेश पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द के बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने उनकी इस अप्रतिम उपलब्धि पर 5 करोड़ रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।
गुकेश को हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएँ,,, आप भविष्य में भी चमकते रहें और नित नवीन ऊँचाइयों को स्पर्श करें।
डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
भारत के 100 महान व्यक्तित्व में
शामिल रहे एक साधारण व्यक्ति
हरफनमौला साहित्य लेखक।