Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Nov 2024 · 1 min read

मैं तेरा हूँ

जिस्म मेरा और दिल तेरा है।
इस दिल की धड़कन तेरी है।।

रूह मेरी और चाह तेरी है।
इस चाहत की राह तेरी है।।

हँसी मेरी और बात तेरी है।
इन बातो का अंदाज तेरा है।।

प्रेम मेरा और प्यार तेरा है।
इस प्यारे को बस प्रेम तेरा है।।

ममता मेरी और ललित तेरा है।
इस ललित का हर रूप तेरा है।।

हरदर्द मेरा और हरराज तेरा है।
इन दर्दो की हर दवा तेरी है।।

Loading...