Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Oct 2024 · 2 min read

युद्ध का परिणाम

युद्ध का परिणाम
————————–
युद्ध का परिणाम विजय नहीं है।
सिर्फ एक गौरव का दलन है।
एक अहंकार का प्रदर्शन है।
व्यक्तित्व में समाहित अमानुषिक प्रवृति का
उद्भ्रांत उद्बोधन है।

सरल शब्दों में सत् चरित्र को
उँड़ेला गया गरल है।
अपयश,अपकीर्ति को महिमा मंडित करने का
कुत्सित शगल है।

अगर ईश्वर है तो युदध का विजय
उसकी हत्या करना है।
और यदि ईश्वर नहीं है तो
ईश्वर-रूप स्वयं की हत्या करना है।

युद्ध व विजय की आकांक्षा का जन्म
माँ के कोख से नहीं होता।
यह सर्वदा पिता/पितर के
दूषित महत्वाकांक्षा से आया है होता।

य़ुद्ध का मन अव्यवस्थित होता है
योद्धा का तन असंस्कारित।
योद्धा संहार और विनाश से
होता आया है सम्मोहित।

विजय का उत्सव मनाने के लिए
विजेता पराजित समूह के स्त्रियों को,
उसके कण-कण अस्तित्व को
करता है अमानुषिकता के हद तक
अपमानित।

वीभत्सता के सीमा के पार तक दलित।

पराजित समूह को निम्नतम स्तर तक
ढ़केल देने के लिए मनु-स्मृति सरीखे
कल्पित पुस्तक को वैधानिक वैधता
करने प्रदान
सारी राष्ट्रीय परम्परा को
करता है ध्वस्त।
यह अकर्म विजेता का तिरस्कृत पराजय है।

हिंसा,लूट,बलात्कार समझता है अपना अधिकार।
असहमति को पराजितों का दुर्व्यवहार।
उनको उनकी मातृभूमि से निष्कासित।
विजेता के घृणा की पराकाष्ठा
कि उन्हें बना दे शोषित और शासित।

संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का संकल्प
पराजित सभ्यता है।
सभ्यता को असभ्य बनाने का निश्चय
पराजित संस्कृति है।
किन्तु, यही विजय का चरित्र है।
और श्मशान में भूतों का सा नृत्य है।

विजय की परिभाषा का इतना निर्मम,निष्ठुर होना
मानवीय धर्म के कर्म का स्खलन है।
आदमी का निकृष्ट पतन है।
प्रबुद्ध का विनय ये हो कि
विजय सर्वदा और सर्वथा पराजित हो।
युध्द अपने लिए न जीये
उसका जीना
दूसरों के जीवन हेतु उद्भासित हो।
—————————————–11-9-24

Language: Hindi
95 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

बिड़द थांरो बीसहथी, चावौ च्यारूं कूंट।
बिड़द थांरो बीसहथी, चावौ च्यारूं कूंट।
जितेन्द्र गहलोत धुम्बड़िया
हथेली में नहीं,
हथेली में नहीं,
Mahetaru madhukar
सर्दी
सर्दी
Iamalpu9492
*दिल जल रहा है*
*दिल जल रहा है*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"ज़ायज़ नहीं लगता"
ओसमणी साहू 'ओश'
*है गृहस्थ जीवन कठिन
*है गृहस्थ जीवन कठिन
Sanjay ' शून्य'
"वो पूछता है"
Dr. Kishan tandon kranti
कुंडलिया ....
कुंडलिया ....
sushil sarna
बंधे सभी नियति से
बंधे सभी नियति से
Chitra Bisht
-पत्थर सा दिल है तेरा -
-पत्थर सा दिल है तेरा -
bharat gehlot
इतनी मिलती है तेरी सूरत से सूरत मेरी ‌
इतनी मिलती है तेरी सूरत से सूरत मेरी ‌
Phool gufran
आशिक़ों को बेवफ़ाई मिली,
आशिक़ों को बेवफ़ाई मिली,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
तिलक भारत के माथे पर
तिलक भारत के माथे पर
Neelofar Khan
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
दीपक बवेजा सरल
कुछ तो मन में पीड़ा होगी
कुछ तो मन में पीड़ा होगी
Suryakant Dwivedi
वतन के रखवाले
वतन के रखवाले
ARVIND KUMAR GIRI
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-177 के श्रेष्ठ दोहे
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-177 के श्रेष्ठ दोहे
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
सावन
सावन
Shriyansh Gupta
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
Manoj Mahato
जिस दिन राम हृदय आएंगे
जिस दिन राम हृदय आएंगे
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
सारे गीत समर्पित तुझको।
सारे गीत समर्पित तुझको।
Kumar Kalhans
जब कोई हो पानी के बिन……….
जब कोई हो पानी के बिन……….
shabina. Naaz
एक पुरुष जब एक महिला को ही सब कुछ समझ लेता है या तो वह बेहद
एक पुरुष जब एक महिला को ही सब कुछ समझ लेता है या तो वह बेहद
Rj Anand Prajapati
"We are a generation where alcohol is turned into cold drink
पूर्वार्थ
कुछ करो तो बुरा,कुछ ना करो तो बुरा
कुछ करो तो बुरा,कुछ ना करो तो बुरा
Ranjeet kumar patre
"सहर होने को" कई और "पहर" बाक़ी हैं ....
Atul "Krishn"
हर मोड़ पे उन का हमारा सामना होने लगा - संदीप ठाकुर
हर मोड़ पे उन का हमारा सामना होने लगा - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
लाख संभलते संभलते भी
लाख संभलते संभलते भी
हिमांशु Kulshrestha
प्रकृति बिना मनुष्य
प्रकृति बिना मनुष्य
Dr. Mulla Adam Ali
बड़े नहीं फिर भी बड़े हैं ।
बड़े नहीं फिर भी बड़े हैं ।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
Loading...