Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Oct 2024 · 2 min read

ख्वाहिशें

ख्वाहिशें
——————-
सपनों से निकलकर ख्वाहिशें
अंगड़ाईयाँ लें,यह उनका अधिकार है।
सृष्टि में पौरूष,सृष्टि का चमत्कार हैं।

आदमी के लिए आदमी की ख्वाहिसें
बुद्ध बनने की नहीं
सम्राट बनने की होती है।
सपने और ख्वाहिसें गुलाम होती हैं।
स्वार्थ का हो तो तानाशाह।
परम पवित्र हो तो मनुष्य विराट।

महान ख्वाहिशों ने
विस्तारवाद को हवा दी है।
विस्तारवाद ने युद्ध को।
किन्तु, युद्ध की भयावह विभिषिका ने
विरत किया है योद्धा को।
यह किसी ख्वाहिश का पतन नहीं
बल्कि दिया हुआ वरदान उत्थान को।

खगों की ख्वाहिशें
आजाद आसमान है।
और आम आदमी की
मर्यादित गुलामी,
यह जिन्दगी के उधेड़बुनों का।
स्व के सत्य का, नितांत अपमान है।

जन्म लेने की ख्वाहिश
इच्छामृत्यु का वरदान बने।
मर जाने की ख्वाहिश
पुर्नजन्म में ख्वाहिशें जीने का
इन्तजाम बने।

क्षण की ख्वाहिश
क्षण रह जाना नहीं होता।
बड़ा होना ही ख्वाहिश है।

बड़ी शिद्दतों से पाली जाती हैं ख्वाहिशें।
बड़ी जिद्दी बनाई जाती हैं
तोड़ते टूटती नहीं
जाती है तोड़ जिन्दगीयाँ,परम्पराएँ,मान्यताएं।
और आदमी।

इतिहास,भूगोल,गणित,अर्थशास्त्र,ज्ञान-विज्ञान
सबसे दीक्षित होना नीयत है इसकी।
नहीं हो तो तय फजीहत है इसकी।

उम्र चिरंतन है इसकी
एक से दूसरे को हस्तरांतरित।
लिए रहती है पुनर्जन्म।
युवा,बुढ़ापा कुछ नहीं।
सुरसा के मुख की तरह बढ़ना प्रकृति है इसकी।
किन्तु,अकाल मृत्यु ही नियति है इसकी।

ईश्वर बनने की तुम्हारी पाशविक ख्वाहिशों ने हमें
विजयी बनने की तुम्हारी पराजित ख्वाहिशों ने हमें
कुबेर बनने की तुम्हारी दरिद्र ख्वाहिशों ने हमें
अतीव पीड़ा दिये हैं
मनुष्य की श्रेणी से पतित करने की
तुम्हारी कुत्सित ख्वाहिशों से
मर्माहत हुए हम।

ख्वाहिशें हैं सर्वदा युवा रहने को श्रापित।
निरंतन रहने को मोहित।
आदिम नहीं है ख्वाहिश।
अन्तिम नहीं है ख्वाहिश।
चित्त की विह्वलता मात्र है ख्वाहिश।
विरासतता का कुपात्र है ख्वाहिश।

तुम्हारी ख्वाहिशों को श्राप
तुम्हारी ख्वाहिशों को आशीष
जो चाहिये
सपने का बीज वैसा रोपो।
——————————9-7-24

Language: Hindi
147 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

इंसान भी बड़ी अजीब चीज है।।
इंसान भी बड़ी अजीब चीज है।।
ऐ./सी.राकेश देवडे़ बिरसावादी
देखा है
देखा है
RAMESH Kumar
बिना चले गन्तव्य को,
बिना चले गन्तव्य को,
sushil sarna
मजदूर
मजदूर
Vivek saswat Shukla
"ईद-मिलन" हास्य रचना
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
सफलता मेहनत और अनुशासन का नतीजा है, चमत्कार नहीं। हर दिन एक
सफलता मेहनत और अनुशासन का नतीजा है, चमत्कार नहीं। हर दिन एक
पूर्वार्थ देव
"मासूम ज़िंदगी वो किताब है, जिसमें हर पन्ना सच्चाई से लिखा ह
Dr Vivek Pandey
प्रेम विवाह
प्रेम विवाह
जय लगन कुमार हैप्पी
मत्तगयन्द सवैया
मत्तगयन्द सवैया
लक्ष्मी सिंह
देखा है
देखा है
Dr fauzia Naseem shad
दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी
दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी
Harminder Kaur
दुख निवारण ब्रह्म सरोवर और हम
दुख निवारण ब्रह्म सरोवर और हम
SATPAL CHAUHAN
रोक लें महाभारत
रोक लें महाभारत
आशा शैली
कहमुकरी : एक परिचयात्मक विवेचन
कहमुकरी : एक परिचयात्मक विवेचन
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
मिलने को उनसे दिल तो बहुत है बेताब मेरा
मिलने को उनसे दिल तो बहुत है बेताब मेरा
gurudeenverma198
sp 63 बुनियाद भावनाओं की
sp 63 बुनियाद भावनाओं की
Manoj Shrivastava
आँगन
आँगन
Ruchika Rai
नवंबर का ये हंसता हुआ हसीन मौसम........
नवंबर का ये हंसता हुआ हसीन मौसम........
shabina. Naaz
प्रीतम दोहावली
प्रीतम दोहावली
आर.एस. 'प्रीतम'
2863.*पूर्णिका*
2863.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जाती हुई सर्दियां
जाती हुई सर्दियां
aestheticwednessday
शिक्षा
शिक्षा
Shashi Mahajan
पथ सहज नहीं रणधीर
पथ सहज नहीं रणधीर
Shravan singh
"इंसान बनना है"
Dr. Kishan tandon kranti
- तलाश जारी है -
- तलाश जारी है -
bharat gehlot
सत्य और राम
सत्य और राम
Dr. Vaishali Verma
Really true nature and Cloud.
Really true nature and Cloud.
Neeraj Kumar Agarwal
गरीबी  बनाती ,समझदार  भाई ,
गरीबी बनाती ,समझदार भाई ,
Neelofar Khan
मैं देता उनको साधुवाद जो निज कर्तव्य निभाते
मैं देता उनको साधुवाद जो निज कर्तव्य निभाते
महेश चन्द्र त्रिपाठी
लाभ की इच्छा से ही लोभ का जन्म होता है।
लाभ की इच्छा से ही लोभ का जन्म होता है।
Rj Anand Prajapati
Loading...