Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Oct 2024 · 1 min read

अधिकार------

अधिकार——
—————————–
अधिकार उपयोग करने के लिए दिया जाय।
जीने का, ठसक से।
प्रस्तुत करते रहे हो उजड़ी हुई परिभाषा।
निराश आशा।

आधी-अधूरी समीक्षा नहीं करूँगी।
अब और प्रतीक्षा नहीँ करूँगी।
शब्द नहीँ दूँगी रहने।
निश्चित मन से सार्थक अर्थ दूँगी गहने।
अभी तो दिया है।
अपना मन और जीवन जिया है।
घर की चारदीवारें तोड़ सत्र का रूख किया है।

भौहें चढ़ जाती है,
अ- से अधिकार लिखते ही।
दमन को अस्वीकार करते ही।
अनाचार का प्रतिकार करते ही।
द-से देवी लिखकर जयकार करते ही।

सुनसान रास्तों पर टहलने का अधिकार
मौलिक है।
स्कूल से सिनेमाघरों तक आवागमन का अधिकार
क्यों मौखिक है?
मुझे निरंतरता चाहिये।
हर राष्ट्रीय अधिकार में
तत्परता चाहिये।
————————————–17-6-24

Loading...