Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Oct 2024 · 1 min read

रावण न जला हां ज्ञान जला।

ज्ञान जला ,या घमंड जला।
मुझको कुछ न पता चला।

रावण के संग क्या स्वार्थ जला,
या फिर भीतर का दंभ पला,
किसके घमंड की ली आहुति,
कुछ समझ न आया, न कुछ पता चला।

जो जलता हर वर्ष दशहरे में,
क्या सच में रावण वो जला ?
या उसकी हुई वो छाया जिंदा ,
जो हर मन में फिर से पला?

अहंकार की वो अग्नि बड़ी,
हर दिल में जो सुलग पड़ी,
शब्दों में, कर्मों में, हर ओर,
मानवता की वो कली सड़ी।

जो जला वो सिर्फ था पुतला ,
आसुरी भाव का था बस छल्ला,
पर मन के भीतर जो बसा हुआ,
वो अंधकार अब तक न हिला।

कब तक यूँ रावण जलाओगे,
पर भीतर की बुराई बचाओगे?
जो सच में उसे मिटाना है,
तो खुद के अहम को जलाओगे।

रावण जला, या अहम जला,
या उसके संग वो ज्ञान जला ,
विश्व कोटि ऊंचे स्तर का ,
वो अदभुत विज्ञान जला।

आसुरी आड़ के संग में ,
तुमने उस पंडित को मारा।
जिसने अपनी ज्ञान शक्ति से,
जीत लिया था जग सारा ,

पर तुमने देखा बस दर्प ,
उस अद्भुत शक्तिको नही जाना ,
त्रिलोक विजय और ऐश्वर्य को ,
बिल्कुल भी नहीं पहचाना,

इस प्रश्न का उत्तर तो खोजो जो ,
तो मन निर्मल हो जाएगा,
तटस्थ भाव से रावण क्या था,
कौन सच का दीप जलाएगा।

हां इतना तो है पक्का लगता ,
कुछ न कुछ तो आज जला ,
ज्ञान जला या गर्व जला।
यह तो कुछ न पता चला।

कलम घिसाई

Language: Hindi
133 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

प्रीत
प्रीत
Mahesh Tiwari 'Ayan'
आत्म जागरूकता कोई उपलब्धि हासिल करना नहीं है, बस आप स्वयं को
आत्म जागरूकता कोई उपलब्धि हासिल करना नहीं है, बस आप स्वयं को
Ravikesh Jha
नकाब पोश
नकाब पोश
ओनिका सेतिया 'अनु '
पवित्रता की प्रतिमूर्ति : सैनिक शिवराज बहादुर सक्सेना*
पवित्रता की प्रतिमूर्ति : सैनिक शिवराज बहादुर सक्सेना*
Ravi Prakash
मरने पर भी दुष्ट व्यक्ति अपयश ही पाते
मरने पर भी दुष्ट व्यक्ति अपयश ही पाते
अवध किशोर 'अवधू'
* मैं बिटिया हूँ *
* मैं बिटिया हूँ *
Mukta Rashmi
बात आज भी  होती हैं उनसे
बात आज भी होती हैं उनसे
ruchi sharma
दोहा पंचक. . . नववर्ष
दोहा पंचक. . . नववर्ष
Sushil Sarna
নিদান
নিদান
Pijush Kanti Das
रुकती है जब कलम मेरी
रुकती है जब कलम मेरी
Ajit Kumar "Karn"
दिल है पाषाण तो आँखों को रुलाएँ कैसे
दिल है पाषाण तो आँखों को रुलाएँ कैसे
Dr Archana Gupta
बुजुर्ग को सुनाते हैं .....
बुजुर्ग को सुनाते हैं .....
sushil sarna
ये बच्चे!!
ये बच्चे!!
meenu yadav
तालीम का मजहब
तालीम का मजहब
Nitin Kulkarni
- आज्ञाकारी राम -
- आज्ञाकारी राम -
bharat gehlot
जय महादेव
जय महादेव
Shaily
*आज का मुक्तक*
*आज का मुक्तक*
*प्रणय प्रभात*
पीयूष गोयल में हाथ से लिखी दर्पण छवि में १७ पुस्तकें.
पीयूष गोयल में हाथ से लिखी दर्पण छवि में १७ पुस्तकें.
Piyush Goel
पूर्णिमा की चाँदनी.....
पूर्णिमा की चाँदनी.....
Awadhesh Kumar Singh
आशा की पतंग
आशा की पतंग
Usha Gupta
हाकिम रियाया के दिल की बात कब जानता है
हाकिम रियाया के दिल की बात कब जानता है
Harinarayan Tanha
तेरे आँखो में माना ख्वाब है
तेरे आँखो में माना ख्वाब है
पूर्वार्थ
मंजिल का अवसान नहीं
मंजिल का अवसान नहीं
AJAY AMITABH SUMAN
"अबला" नारी
Vivek saswat Shukla
"मोहब्बत में"
Dr. Kishan tandon kranti
प्रेम, प्रार्थना सफल है केवल पूर्ण विश्वास से,
प्रेम, प्रार्थना सफल है केवल पूर्ण विश्वास से,
jyoti jwala
*अवध  में  प्रभु  राम  पधारें है*
*अवध में प्रभु राम पधारें है*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
हंसें और हंसाएँ
हंसें और हंसाएँ
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
मुलाकातें
मुलाकातें
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
Neelam Sharma
Loading...