Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Oct 2024 · 1 min read

अब मुझे जाने दे

होने वाली है रात,
अब मुझे जाने दे।

ये आखिरी नहीं है मुलाकात,
अब मुझे जाने दे।

ना बिखराओ ये अपनी जुल्फे,
हो न जाए बरसात, अब मुझे जाने दे।

देखो ना यूं मुझे तिरछी निगाहों से,
मचल जाएंगे जज़्बात,अब मुझे जाने दे।

ना रोको मुझे और बढ़कर दोबारा,
करना ना कोई सवालात, अब मुझे जाने दे।

Loading...