Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Oct 2024 · 2 min read

नवरात्रि (नवदुर्गा)

नवदुर्गा
~~~~~~~~~~~~~~
मां दुर्गा के नवरूपों में, प्रथम शैलपुत्री का ध्यान।
पुत्री रूप में इनको पाकर, पर्वतराज धन्य हिमवान।
कर में कमल त्रिशूल सुशोभित, अर्धचन्द्र विराजित भाल।
करे सवारी नित्य वृषभ की, सबको देती शुभ वरदान।
~~~~~~~~~~~~~~
ब्रह्मचारिणी माता का शुभ, तपस्विनी का है रूप।
करमाला के साथ कमण्डल, नैसर्गिक छवि भव्य अनूप।
नवदुर्गा में स्थान दूसरा, सत्य हृदय से कर लें ध्यान।
मिट जाएगा तम जीवन का, खूब खिलेगी उजली धूप।
~~~~~~~~~~~~~~
परम शान्तिदायक कल्याणी, तन है सुन्दर स्वर्ण समान।
तृतीय चन्द्रघन्टा देवी का, नैसर्गिक है रूप महान।
दस हाथों में अस्त्र शस्त्र हैं, युद्ध हेतु रहती तैयार।
सिंहवाहिनी मां का अर्चन, करता हर एश्वर्य प्रदान।
~~~~~~~~~~~~~~
कूष्माण्डा दुर्गा चतुर्थ है, करती सूर्य लोक में वास।
अखिल सृष्टि की यही रचयिता, सभी सिद्धियां इनके पास।
सिंह वाहिनी अष्टभुजा मां, कण कण में है इनका तेज।
पावन कृपा दृष्टि पाने हित, नित्य सभी हम करें प्रयास।
~~~~~~~~~~~~~~
करें स्कंदमाता की पूजा, नवदुर्गा में पंचम स्थान।
सिंहवाहिनी पद्म विराजित, विजय दिलाती मातु महान।
नवरात्रि में करें उपासना, भक्ति भावमय मन हो खूब।
शुभ्र वर्ण है कमल करों में, देती भक्तों को वरदान।
~~~~~~~~~~~~~~
सिंहरूढ़ा मां कात्यायनी, नवदुर्गा में षष्ठ स्थान।
खड्ग पद्म सँग शोभा न्यारी, कर मुद्रा वर अभय प्रदान।
कात्यायन ऋषि की कन्या में, ब्रह्मा श्रीहरि शिव का तेज।
महिषासुर को मार गिराया, किया शक्ति का जब संधान।
~~~~~~~~~~~~~~
सप्तम दुर्गा कालरात्रि है, कंठ सुशोभित विद्युत माल।
घने तमस सा रूप भयंकर, गोल नयन है बिखरे बाल।
गर्दभ वाहन खड्ग शूल धर, करती है वर अभय प्रदान।
श्वास और प्रश्वास से उठती, अग्नि की लपटें अति विशाल।
~~~~~~~~~~~~~~
रूप धवल आभामंडित है, नवदुर्गा में अष्टम स्थान।
वर अभय देती भक्तों को, है वृषारूढ़ा मातु महान।
देव ऋषिगण करें आराधन, करती मां जग का कल्याण।
डमरू त्रिशूल कर में शोभित, शिव इनको देते वरदान।
~~~~~~~~~~~~~~
सभी सिद्धियां देने वाली, करें सिद्धिदात्री का ध्यान।
नवदुर्गा में स्थान नवम है, कमलासन पर विराजमान।।
चार भुजाओं में थामे है, शंख चक्र और गदा पद्म।
महादेव इनके आराधक, प्राप्त किया करते वरदान।
~~~~~~~~~~~~~~
©सुरेन्द्रपाल वैद्य, ११/१०/२०२४

1 Like · 1 Comment · 89 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from surenderpal vaidya
View all

You may also like these posts

पत्नी की दिव्यदृष्टि
पत्नी की दिव्यदृष्टि
आकाश महेशपुरी
Become Mentally Strong
Become Mentally Strong
पूर्वार्थ देव
व्यक्ति के शब्द ही उसके सोच को परिलक्षित कर देते है शब्द आपक
व्यक्ति के शब्द ही उसके सोच को परिलक्षित कर देते है शब्द आपक
Rj Anand Prajapati
मजा मुस्कुराने का लेते वही...
मजा मुस्कुराने का लेते वही...
Sunil Suman
बदनाम से
बदनाम से
विजय कुमार नामदेव
"हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, दूसरों के भल
The World News
🚩🙏जय हनुमान🙏 🚩
🚩🙏जय हनुमान🙏 🚩
शालिनी राय 'डिम्पल'✍️
जब हृदय में ..छटपटा- जाती.. कोई पीड़ा पुरानी...
जब हृदय में ..छटपटा- जाती.. कोई पीड़ा पुरानी...
Priya Maithil
।।
।।
*प्रणय प्रभात*
शायद वो हमें, अपने दर पर ही मिल जाते।
शायद वो हमें, अपने दर पर ही मिल जाते।
श्याम सांवरा
सबक
सबक
Saraswati Bajpai
अरुणोदय
अरुणोदय
Manju Singh
ചരിച്ചിടാം നേർവഴി
ചരിച്ചിടാം നേർവഴി
Heera S
अंकित
अंकित
अंकित आजाद गुप्ता
तारों की बारात में
तारों की बारात में
Suryakant Dwivedi
समय आता है
समय आता है
Dr. Chandresh Kumar Chhatlani (डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी)
उम्मीद का दामन।
उम्मीद का दामन।
Taj Mohammad
कहो जय भीम
कहो जय भीम
Jayvind Singh Ngariya Ji Datia MP 475661
आसान नहीं
आसान नहीं
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
समय की कविता
समय की कविता
Vansh Agarwal
शरद जोशी (एक अनूठे व्यंग्य रचनाकार)
शरद जोशी (एक अनूठे व्यंग्य रचनाकार)
Indu Singh
जनम जनम के लिए .....
जनम जनम के लिए .....
sushil sarna
चाहती हूँ मैं
चाहती हूँ मैं
Shweta Soni
3522.🌷 *पूर्णिका* 🌷
3522.🌷 *पूर्णिका* 🌷
Dr.Khedu Bharti
सच्चा शूरवीर
सच्चा शूरवीर
Sunny kumar kabira
नव बहूँ
नव बहूँ
Dr. Vaishali Verma
हम में,तुम में दूरी क्यू है
हम में,तुम में दूरी क्यू है
Keshav kishor Kumar
*मतदान*
*मतदान*
Shashi kala vyas
अगर दुनिया में लाये हो तो कुछ अरमान भी देना।
अगर दुनिया में लाये हो तो कुछ अरमान भी देना।
Rajendra Kushwaha
'वर्क -ए - ' लिख दिया है नाम के आगे सबके
'वर्क -ए - ' लिख दिया है नाम के आगे सबके
सिद्धार्थ गोरखपुरी
Loading...